अगर किसी भी स्टूडेंट्स से पूछा जाए कि उन्हें सबसे ज्यादा कठिन सब्जेक्ट कौन सा लगता है तो ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स का यही जवाब होगा की उन्हें मैथ्स यानी कि गणित सबसे कठिन सब्जेक्ट लगता है। तो आज के इस लेख में हम जनेगे जानेगे की Math Me Topper Kaise Bane ज्यादातर स्टूडेंट्स मैथ्स के लिए यही सोचते हैं कि मैथ्स उनके समझ से बाहर है। फिर धीरे धीरे स्टूडेंट्स के मन में मैथ्स को लेकर डर का भाव पैदा होने लगता है। यह डर आगे चलकर आगे चलकर स्टूडेंट्स को मैथ्स छोड़ने पर मजबूर कर देता है।
हालांकि, अगर मैं मैथ्स की बात करूं तो मैथ्स बहुत ही रोचक और बुद्दिमता वाला सब्जेक्ट है। तो दोस्तों यदि आप ऐसे में यदि आप भी मैथ्स में टॉप करना चाहते हैं और आप जानना चाहते हैं कि Math Me Topper Kaise Bane तो चलिए हम आपको कुछ जरुरी टिप्स के बारे में बताते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप भी मैथ्स में टॉप कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि Math Me Topper Kaise Bane:-

Math Me Topper Kaise Bane || गणित के विषय में टॉपर कैसे बने?
दोस्तों, मैथ्स के बिना हमारी पढ़ाई अधूरी ही है। बहुत से लोग सोचते हैं कि मैथ्स को कैसे सुधारें और उसके लिए ना जाने कितने सारे तरकीब भी अपनाते हैं। लेकिन फिर भी वो Maths Me Top नहीं कर पाते। इसलिए हम आपको Maths Me Topper बनने के लिए कुछ आसन टिप्स बताने वाले हैं।
1. गणित के बेसिक को जानना
दोस्तों, मैथ्स में टॉप करने के लिए आपको सबसे पहले उसके बेसिक्स की जानकारी होनी चाहिए। जैसे कि आपको जोड़ना (Addition), घटाना (Subtraction), गुणा (Multiplication), भाग (Division), अच्छे से करना आना चाहिए। इसके साथ ही आपको 20 तक अंकतालिका अच्छे से आना चाहिए।
यदि आपको मैथ्स की बेसिक जानकारी अच्छे से है तो यह अच्छी की बात है। लेकिन यदि आपको इन सारी चीजें की जानकारी नहीं है तो सबसे पहले आपको यह सब बारीकियों से जानना होगा। यदि आप Maths Me Topper बनना चाहते हैं तो आपको बेसिक मैथ्स तो आनी ही चाहिए।
2. कैलकुलेशन सही से करना आता हो
यदि आप गणित में टोप करना चाहते हैं तो आपको कैलकुलेशन बिना किसी गलती के करनी होगी। आपको कैलकुलेशन बहुत ही सटीकता से करनी होगी। यदि आप कैलकुलेशन के दौरान गलती करते हैं तो आप अपने बहुत मार्क्स खो सकते हैं। कैलकुलेशन सही करने के लिए आपको जोड़, घटाव, गुणा, भाग इत्यादि पर अधिक ध्यान देना होगा।
बहुत से छात्र सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वे जल्दीबाजी में कैलकुलेशन गलत कर देते हैं, जिससे उनका पूरा प्रश्न गलत हो जाता है। इसलिए एक्जाम के टाइम अच्छे से कैलकुलेशन करें।
3. Formula के लिस्ट बना लें
दोस्तों मैथ्स को बिना Formula के सॉल्व करना संभव ही नहीं है। यदि आप गणित के किसी भी प्रश्न को सॉल्व करते हैं तो उसमें फॉर्मूला का प्रयोग जरुर करते हैं। इसलिए आपको पहले फॉर्मूला की लिस्ट बनानी चाहिए। मैथ्स में जितने भी टॉपिक हैं उन सभी टॉपिक के फॉर्मूला को चिन्हित कर लें। आपको फॉर्मूला के लिए अलग से नोटबुक बनानी चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई करते समय फॉर्मूला को खोजना नहीं पड़ेगा। आप चाहें तो चार्ट पेपर पर फॉर्मूला लिखकर अपनी दीवार पर चिपका सकते हैं, जिससे फॉर्मूला हमेशा आपके दिमाग में रहेगा।
फॉर्मूला याद कैसे करें?
दोस्तों फॉर्मूला की लिस्ट बनाने के बाद आप सोचते होंगे कि इनको याद कैसे करें। यदि आपको फॉर्मूला याद करने में दिक्कत होती है तो आपको फार्मूला रटने की जगह उसको समझाना पड़ेगा। आपको अपने फॉर्मूला का बार बार अभ्यास भी करना होगा।
4. मैथ्स के प्रति पॉजिटिव विचार रखें
यदि आप गणित का नाम सुनते ही चिढ़ जाते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने विचार बदलने होंगे। यदि आप इस विषय के बारें में नेगेटिव सोच रखेंगे तो आपको यह विषय पढ़ने का मन ही नहीं करेगा। आपको यह तो पता ही होगा की नेगेटिव विचार हमारे दिमाग पर क्या प्रभाव डालते हैं।
बहुत से लोग यह बोलते हैं कि गणित बहुत ज्यादा कठिन है, ये ऐसे लोग होते हैं जो इस विषय को सही से देखते ही नहीं हैं। यदि आप गणित में टॉप करना चाहते हैं तो आपको नेगेटिव बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको हमेशा पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जिससे आपके मनोबल बढ़े और आप ज्यादा समय तक पढ़ाई कर सकें।
5. क्लास में हमेशा आगे बैठने का प्रयास करें
यदि आप गणित में टॉप करना चाहते हैं तो इस विषय को पढ़ते समय अपनी क्लास में आगे बैठें। यदि आप अपनी क्लास में पीछे बैठते हैं तो आप पूरा फॉक्स नहीं कर पाएंगे और आपको चीजें समझ नहीं आएंगी। क्लास में आगे बैठने के कई फायदे हैं। आगे बैठने पर शिक्षक भी आप पर ऊपर ध्यान देता है। जिससे आप पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं।
6. Self Study करें
मैंने बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स को देखा है जो प्रतिदिन क्लास और कोचिंग तो जाते हैं, लेकिन घर पर बिलकुल भी पढ़ाई नहीं करते हैं। कई स्टूडेंट्स तो क्लास और कोचिंग में नोट्स भी नहीं बनाते हैं। यदि आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज ही आदत को छोड़ दें।
आपको क्लास और कोचिंग में जितना पढ़ाया जाए उनके नोट्स जरूर बनाएं और फिर घर पर आकर उसे रिवाइज करें। जो टॉपिक आपके क्लास में या कोचिंग में पढ़ाया गया हो उससे संबंधित प्रोब्लम को सॉल्व जरूर करें। यदि आप दिनभर में 2 से 4 घंटे भी सेल्फ स्टडी करते हैं तो आपका टॉपर बनना बहुत आसान हो जाएगा।
7. रोजाना ग्रुप डिस्कशन जरुर करें
आपको बता दें कि बहुत से ऐसे प्रोब्लम होते हैं जिन्हें सॉल्व करना थोड़ा कठिन होता है। ऐसे प्रोब्लम को आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर सॉल्व करें। अपने दोस्तों के साथ सवाल जबाब करें। इसके लिए आप ऐसे दोस्तों के साथ रहिए जिन्हें मैथ्स में रुचि हो। या फिर आप अपने टीचर से भी डिस्कस कर सकते हैं। ग्रुप डिस्कशन करने से आपका दिमाग तेज होता है।
8. Previous Year प्रश्न पेपर सॉल्व करें
यदि आप गणित में टॉप करना चाहते हैं तो Previous Year प्रश्न पत्र सॉल्व करने पर ध्यान दें। Previous Year प्रश्न पत्र सॉल्व करने से आपको एक्जाम पैटर्न का अंदाजा भी लग जाएगा। आपको यह पता चल जाएगा कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए आपको 5 साल पहले तक के पेपर सॉल्व करने चाहिए। पेपर सॉल्व करने से आपको टाइम मैनेजमेंट का भी पता चल जाएगा। आप उस हिसाब से एक्जाम में लिख सकते हैं। इससे आपको समय की दिक्कत भी नहीं होगी।
9. रोजाना अभ्यास करें
दोस्तों आपने यह लाइन तो सुनी ही होगी “Practice is the key to success” इसका मतलब होता “अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।” यदि आप भी मैथ्स में टॉप करना चाहते हैं तो आपको भी रोजाना मैथ्स की प्रैक्टिस करनी पड़ेगी। आप रोजाना जितना हो सके उतना अभ्यास करें क्योंकि गणित विषय अभ्यास पर ही आधारित है। यदि आप मैथ्स का अभ्यास नहीं करेंगे तो आप सभी स्टेप्स फॉर्मूला भूल सकते हैं।
10. गणित से जुड़ें गेम खेलें
आज के समय में पढ़ने और पढ़ाने के तरीकों में काफी ज्यादा परिवर्तन हुआ है और पढ़ाई में रुचि लाने के लिए कई अच्छे-अच्छे आविष्कार भी किए गए हैं। इन आविष्कारों का स्टूडेंट्स को अच्छे से फायदा उठाना चाहिए। आज के समय की जनरेशन के स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट से जुड़ें गेम खेलकर भी अपनी तैयारी को अच्छा करते हैं। यदि आप भी अपने विषय से जुड़े गेम खेलेंगे तो आपका दिल और दिमाग दोनों तरोताजा महसूस करेगा। गेम खेलने से मस्तिष्क अपने आप को बड़ा आराम और तंदुरुस्त भी महसूस करता है। इसके लिए आप स्मार्ट फोन में दिए जाने वाले गेम भी खेल सकते हैं।
बता दें कि लैपटॉप कंप्यूटर में भी गेम दिए जाते हैं। किसी भी डिवाइस का उपयोग करके आप मैथमेटिकल गेम खेल सकते हैं। इससे आपका इंटरेस्ट मैथ्स के प्रति अधिक बढ़ जाएगा।
आपको बता दें कि गेम में अक्सर क्विक रिस्पांस की जरूरत होती है और यह क्विक रिस्पांस ही आपके दिमाग की ग्रोथ में मदद करेगा।
मैथ्स सीखने का सही तरीका
मैथ्स को समझने का तरीका क्या है? अब हम आपको मैथ्स में टॉपर बनने के 10 तरीके बताने जा रहे हैं:-
- मैथ्स को बहुत ही सावधानी से सॉल्व करें।
- अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें।
- यदि स्कूल या ट्यूशन में कोई होमवर्क दिया गया है तो उसे जरूर करें।
- भूले हुए प्रश्न को बार बार दोहराते रहें।
- प्रीवियस ईयर प्रश्न पेपर भी सॉल्व करते रहें।
- ग्रुप डिस्कशन करें।
- अपनी तैयारी पर भरोसा रखें।
- मैथ्स की कॉपी लिखने के तरीके में इंप्रूवमेंट करते रहें।
- सभी सूत्रों को बार-बार दोहराते रहें।
- अपने टीचर से डाउट पूछने में कभी संकोच ना करें।
ये भी पढ़े :-
- 10वीं के बाद कौन सा कंप्यूटर कोर्स सबसे अच्छा है?
- पॉलिटेक्निक में सबसे अच्छा कोर्स कौन-कौन सा है?
- 12वीं के बाद IAS की तैयारी कैसे करें ?
FAQs.
गणित समझ ना आए तो क्या करें?
किताब के अलावा आप उदाहरणों को समझने के लिए डीवीडी, सीडीज, ऑडियो कैसेट्स का सहारा भी ले सकते हैं। चैप्टर की शुरुआत में आसान सवालों को बनाएं।
मुझे गणित समझ में क्यों नहीं आता?
क्योंकि उनका दिमाग इस विकार से रहित लोगों के दिमाग की तरह गणित से संबंधित अवधारणाओं को संसाधित नहीं करता है।
पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो क्या करें?
बिना ब्रेक के पढ़ाई करने की वजह से भी इसमें मन लगाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लिए जाएं।
मैं मैथ्स में इतना खराब क्यों हूं?
गलती संभवतः सीखने के प्रति आपकी एक निश्चित मानसिकता के कारण है जो अक्सर गणित सीखने की आपकी क्षमता के बारे में हानिकारक गलतफहमियों से नकारात्मक रूप से प्रभावित होने का एक उत्पाद है।
FINAL ANALYSIS
हमें पूरी उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट Math Me Topper Kaise Bane जरूर पसंद आया होगा। आप तक सही जानकारी पहुचे इसके लिए हमने लेख को लिखने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च किया है। इस लेख को पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है। या फिर आपका कोई सुझाव है। तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। हम आपके सभी Comment का उत्तर देने का प्रयास करेंगे। साथ ही आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।