WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Elvish Yadav Biography in Hindi 2024 और Net Worth की सारी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम बात करेंगे Elvish Yadav Biography in Hindi अगर आपको YouTube में विडियो देखना पसंद हैं तो आपने Elvish Yadav के YouTube चैनल को जरुर देखा होगा। Elvish Yadav की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है जो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर बन चुके हैं। इसके अलावा एल्विश यादव एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतकर इतिहास रच दिया है, क्योंकि अब तक बिगबॉस के किसी भी सीजन में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाला कांटेस्टेंट विजेता नहीं बन पाया है। इसीलिए हमने इस लेख को आपके सामने पेश किया है। आइए जानते हैं :- Elvish Yadav Biography in Hindi

Elvish Yadav Biography in Hindi

 

एलविश यादव ने साल 2016 में अपना यूट्यूब करियर शुरु किया था। धीरे धीरे वह अपने देसी हरियाणवी लहजे के लिए पूरे इंटरनेट में मशहूर हो गए। एल्विश यादव (Elvish Yadav) यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बहुत लोकप्रियता हासिल की है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं।

एल्विश यादव कौन है?

एल्विश यादव एक YouTuber और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। वह सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय में से एक है। उनके YouTube चैनल पर लगभग 12 Million Subscriber है।

Elvish Yadav Biography in Hindi || एल्विश यादव का जीवन परिचय

एल्विश यादव (Elvish Yadav) का जन्म दिल्ली के वजीराबाद गांव में 14 September 1997 में हुआ था। वह गुरुग्राम के रहने वाले है। एल्विश का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। वह पेशे से एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। इसके अलावा वह “सिस्टम क्लोदिंग” के फाउंडर भी हैं। उनके पास दो यूट्यूब चैनल हैं, एक “Elvish Yadav” और दूसरा “Elvish Yadav Vlogs” के नाम से। यूट्यूब पर उनके 12 मिलियन और 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। एल्विश यादव कॉमेडी विडियो बनाते हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है।

इसके अलावा वह एक फाउंडेशन भी चलाते हैं, जिसका नाम Elvish Foundation है। इस फाउंडेशन के अंतर्गत वह गरीबों को खाना, कपड़े और कई चीजें डोनेट करते रहते हैं। बता दें कि उनके पास पोर्श और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास गुरुग्राम में बहुत से फ्लैट और वजीराबाद में 4 मंजिला घर है।

Elvish Yadav Net Worth || एल्विश यादव की कुल संपत्ति

दोस्तों, राव साहब यानी कि एल्विश यादव बेहद लक्ज़री लाइफ जीते हैं। यूं तो वे हर महीने 10 से 12 लाख रूपये की कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 8 से 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास गुरुग्राम में करोड़ों रुपये का आलीशान घर है। इसके साथ ही उनके पास कई फ्लैट भी हैं। एल्विश के पास फॉर्च्यूनर के साथ साथ 1.5 करोड़ की लग्जरी स्पोर्ट्स कार पोर्श 718 बॉक्सस्टार भी है। एल्विश को शेयर बाजार में इनवेस्ट करना बेहद पसंद है। उन्होंने जमीन में करोड़ों रुपए इनवेस्ट भी किए हैं।

Elvish Yadav Education || एल्विश यादव की शिक्षा

दोस्तों, एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने 12th क्लास तक की पढ़ाई गुरुग्राम के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (Amity International School) से पूरी की है। वह बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे रहे थे और 12th क्लास में उन्हें कॉमर्स में 94% अंक मिले थे। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के हंसराज कॉलेज (Hansraj College) से पूरी की है। ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद एल्विश यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की।

Elvish Yadav Family || एल्विश यादव का परिवार

एल्विश यादव के पिता का नाम राम अवतार यादव है। उनके पिता पेशे से एक लेक्चरर हैं। उनकी मां का नाम सुषमा यादव है। वह एक होममेकर हैं। Elvish Yadav की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम कोमल यादव है। इसके अलावा उनका एक बड़ा भाई कोमल यादव भी था जो अब इस दुनिया में नही है। बता दें कि एल्विश का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। उन्हें एल्विश नाम उनके बड़े भाई ने दिया था।

Elvish Yadav Career || एल्विश यादव का करियर

दोस्तों, शुरुआती दिनों में एल्विश यादव सरकारी नौकरी करना चाहते थे। हालांकि, कॉलेज के दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान यूट्यूब पर वीडियो बनाने में लगा दिया था। एल्विश जी बचपन से ही शरारती स्वभाव के रहे हैं और उनकी हरियाणवी बोली की वजह से वह लोगों से मजाक किया रहते। वह अच्छी-अच्छी कॉमेडी से अपने दोस्तों को मनोरंजन किया करते थे।

फिर एक दिन किसी ने एल्विश को सुझाव दिया कि वह कॉमेडी विडियो बनाकर ऑनलाइन क्यों नहीं डाल देते? फिर इस बात को एल्विश ने दिल से लेकर काम शुरू कर दिया। उन्होंने एक विडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया और उस विडियो को लोगों ने बहुत पसंद भी किया।

इसके बाद साल 2016 में एल्विश ने “Elvish Yadav” नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया। जिस पर उन्होंने अपना पहला विडियो “टाइप ऑफ़ स्टूडेंट्स” के नाम से उपलोड किया। इस विडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया था। आज के समय में इस यूट्यूब चैनल पर 1.45 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं और इसने 185 वीडियो अपलोड किए हैं। साथ ही सभी विडियोज पर मिलियनस में व्यूज हैं। एल्विश यादव अपने इस चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाकर डालते हैं।

इसके अलावा एल्विश का एक और यूट्यूब चैनल है जिसका नाम है “Elvish Yadav Vlogs”। इस पर उनके 74.9 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इसने 720 वीडियो अपलोड किए हैं। इस चैनल पर वह अपनी डेली लाइफ से संबंधित विडियो बनाकर डालते हैं।

इसके साथ ही Elvish Yadav ने कुछ म्यूजिक विडियोज भी शूट किये हैं। जिनमें Systumm, Roa Sahab, Apna Gaav और Bad Guy शामिल हैं। फिलहाल एल्विश बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता भी हैं।

Elvish Yadav Interesting Facts || एल्विश यादव के बारे में रोचक तथ्य

  • Elvish Yadav का जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के गुड़गांव में एक मिडिल क्लास हिंदू परिवार में हुआ है।
  • वह अपने देसी हरियाणवी लहजे के लिए इंटरनेट पर चर्चाओं में रहते हैं।
  • वह भारतीय यूट्यूब आशीष चंचलानी से काफी प्रेरित हैं।
  • उन्होंने साल 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी।
  • साल 2018 तक उनके यूट्यूब चैनल पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए थे।
  • Elvish Yadav सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं और अकसर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं।
  • वह फिटनेस फ्रीक भी हैं और रोज योग करते हैं।
  • एलविश यादव राजनीतिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रेरित हैं।
  • उनको अपने दोस्तों के साथ नई नई जगहों पर घूमना बेहद अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें:-

FAQs.

एल्विस यादव की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है?

एल्विस यादव का कहना है की उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे दावे कर रहे हैं कि एल्विश की गर्लफ्रेंड Kriti Mehra है।

एलविश यादव के पिता का क्या नाम है?

एल्विश यादव के पिता का नाम राम अवतार यादव है। उनके पिता पेशे से एक लेक्चरर है।

एल्विस यादव के कितने भाई बहन हैं?

Elvish Yadav की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम कोमल यादव है। इसके अलावा उनका एक बड़ा भाई कोमल यादव भी था जो अब इस दुनिया में नही है।

एलविश यादव का गांव कौन सा है?

यूट्यूबर एल्विश यादव गुरुग्राम के पास वजीराबाद गांव के रहने वाले है।

FINAL ANALYSIS

आज के लेख में हमने जाना की Elvish Yadav Biography in Hindi और एल्विश यादव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों का जबाब दिया गया है। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top