WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi 2024 और Net Worth

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi अभी हाल ही में 75 Hard Challenge के कारण लोगों के बीच Ankit बेहद महशूर हो गए हैं। जिससे लोग इनके जीवनी के बारें में जानना चाहते है। इसीलिए हमने इस लेख को आपके सामने पेश किया है। आइए जानते हैं :- Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi

Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi

Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi || अंकित बैयनपुरिया की जीवन परिचय

अंकित बैयनपुरिया भारत के फेमस Fitness इनफ्लूएंसर हैं। अंकित बैयनपुरिया अभी हाल ही में 75 Hard Challenge के कारण लोगों के बीच बेहद महशूर हो गए हैं। आज के समय में वह अपने 75 हार्ड चैलेंज के वीडियो की वजह से सोशल मीडिया स्टार बने चुके हैं। उनके द्वारा कहा गया एक वाक्य “राम-राम भाई सारेया ने” भी बहुत फेमस हो गया है। सोशल मीडिया के जरिए Ankit Baiyanpuria इतने फेमस हो गए हैं कि अभी 1 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको आमंत्रित किया था।

Ankit Baiyanpuria Kon Hai || अंकित बैयानपुरिया कौन हैं?

अंकित बैयानपुरिया का असली नाम अंकित सिंह (Ankit Singh) है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के बयानपुर गांव के निवासी हैं। उनका जन्म 31 अगस्त को हुआ था। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। वह एक हिन्दू परिवार से हैं। उनकी जाति बैयानपुरिया (प्रजापति) है। Ankit Baiyanpuria के पिता एक किसान हैं। उनकी मां हाउस वाइफ हैं। साथ ही उनकी दो बड़ी बहनें भी हैं। अंकित की अभी शादी नहीं हुई है।

अंकित बैयानपुरिया एक देसी Fitness Influencer, Social Media Blogger और रेसरल हैं। Ankit Baiyanpuria सोशल मीडिया के जरिए भारत की पारंपरिक और स्वदेशी वर्कआउट तरीकों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।

Ankit Baiyanpuria Education || अंकित बैयानपुरिया की पढ़ाई

अंकित बैयानपुरिया ने अपनी शुरूआत की शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल, बयानपुर से पूरी की है। उन्होंने यहां पर 10वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद अंकित बैयानपुरिया 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए सोनीपत चले गए। वहां पर उन्होंने साल 2013 से 2015 तक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन से आगे की पढ़ाई पूरी की। 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक से बैचलर ऑफ आर्ट्स B.A (बीए) की डिग्री प्राप्त की है।

आपको बता दें कि अंकित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने पिता की खेल में रुचि होने की वजह से पहलवान बन गए और उनके गांव के कृष्ण नाम के पहलवान ने साल 2008 जूनियर एशिया टूर्नामेंट (Junior Asia Tournament) में पदक जीतने के बाद पहलवान बनने का निर्णय लिया। 9वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही वह अखाड़े में जाने लगे थे। इसके बाद में उन्होंने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) के रूप में अपना करियर बनाया।

Ankit Baiyanpuria Career || अंकित बैयानपुरिया का करियर

अंकित बैयानपुरिया ने सबसे पहले यूट्यूब के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। Ankit Baiyanpuria ने ‘हरियाणवी खगड़‘ नाम के अपने चैनल पर हरियाणवी में मजेदार कॉमेडी वीडियो डालकर की थी।

अंकित बैयानपुरिया ने इस चैनल की शुरुआत साल 2013 में की थी। उसके बाद 27 मार्च 2017 को उन्होंने अपना पहला वीडियो अपलोड किया था। हालांकि, इस वीडियो पर ज्यादा व्यूज नहीं आए। जिसके बाद उन्होंने अपना ध्यान फनी वीडियो से हटाकर फैशनेबल आहार और बॉडी बिल्डिंग पर केंद्रित किया। फिर अंकित ने अपने यूट्यूब चैनल का नाम बदलकर “अंकित बैयनपुरिया” रख दिया। यहीं से शुरू हुआ अंकित बैयानपुरिया का असली सफर।

अपने चैनल पर वह देसी कुश्ती, कंकाल, फ्लोटिंग, रनिंग और पारंपरिक कुश्ती के वीडियो शेयर करते हैं। अंकित बैयानपुरिया (Ankit Baiyanpuria) अपने गांव में ही अपने कोच कृष्ण पहलवान से देसी तरीकों से ट्रेनिंग लेते हैं।

इसके बाद शुरुआत हुई Ankit के 75 Hard Challenge की। उन्होंने साल 2023 में 75 हार्ड चैलेंज (75 Hard Challenge) की शुरुआत की और उसका वीडियो बना कर अपने चैनल पर अपलोड करते रहे। यूट्यूब के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी वह रिल्स डालते रहे। फिर लोगों को अंकित का यह स्टाइल बेहद पसंद आया। इससे उनके यूटयूब पर सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ते गए। धीरे धीरे वह बहुत ज्यादा फेमस भी हो गए। आपको बता दें कि यूटयूब पर अंकित के 29 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Ankit Baiyanpuria Job || अंकित बैयानपुरिया का जॉब

अंकित बैयनपुरिया पहले मजदूरी किया करते थे। फिर कुछ वक्त बाद वह एक जिम में हेल्पर बने और फिर बाद में जोमेटो में 12 घंटे काम भी किया। इसके बाद एक जिम सप्लीमेट्स स्टोर पर काम करने लगे। उन्होंने एक जगह ट्रेनिंग का काम भी किया जिसके लिए उन्हे 9 हज़ार रुपए प्रति महीने दिए जाते थे। हालांकि, आज के समय में अंकित बैयनपुरिया एक Social Media Star बन चुके हैं। साथ ही वह GYM Helper हैं और लोगों को सिखाते हैं।

Ankit Baiyanpuria Net Worth || अंकित बैयानपुरिया नेट वर्थ

आपको बता दें कि अंकित बैयनपुरिया का नेट वर्थ लगभग 1 करोड़ रुपए है। उनकी मासिक आय लगभग 5 से 8 लाख रुपए होगी। अंकित बैयनपुरिया यूट्यूब, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए कमाई करते हैं।

Ankit Baiyanpuria Workout Routine || अंकित बैयानपुरिया का वर्कआउट रूटीन

आपको बता दें कि अंकित बैयनपुरिया अपने वर्कआउट और एक्सरसाइज को लेकर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अंकित हार रोज 200 से 500 दंड बैठक लगाते हैं। इसके साथ ही वह हर रोज स्क्वैट्स के भी कई सेट्स करते हैं। उनके रूटीन में एब्स वर्कआउट, सिटअप्स और थोड़ी देर की रनिंग भी शामिल होती है। इसके साथ ही Ankit डेड लिफ्ट और रोप जंपिंग भी करते हैं।

Ankit Baiyanpuria’s Social Media Account

InstagramClick Here
FacebookClick Here
TwitterClick Here
YoutubeClick Here

ये भी पढ़ें:-

FINAL ANALYSIS

आज के लेख में हमने जाना की Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi और अंकित बैयनपुरिया से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों का जबाब दिया गया है। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top